Join Us On WhatsApp

अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवाओं से मिले मंत्री श्रवण कुमार

अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवाओं से मिले मंत्री श्रवण कुमार

shrawan kumar mile uk ke youth se
अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम अंतर्गत उत्तराखंड के युवाओं से मिले मंत्री श्रवण कुमार- फोटो : Darsh NEWS

पटना: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्त्वावधान में माय भारत, पटना द्वारा 16 फरवरी से 20 फरवरी तक अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन CAR Research Complex for Eastern Region, Patna किया जा रहा है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में आपसी समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, राष्ट्रीय एकता की भावना, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत 18 फरवरी को ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने उत्तराखंड राज्य से आए प्रतिभागी युवाओं के साथ संवाद स्थापित कर प्रेरित किया किया।

इस अवसर पर मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सर्वांगीण विकास में महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी —चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार का—अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में संचालित योजनाएँ महिला सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायी एवं उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। 

यह भी पढ़ें     -     चिराग पासवान ने मां के राज्यसभा जाने के सवाल पर कर दिया साफ, AI समिट में प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस को भी धोया...

संवाद के दौरान मंत्री ने युवाओं के नेतृत्व कौशल, क्षमता, महिला सशक्तिकरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर बल दिया तथा उन्हें सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक ललित नारायण मंडल, शुभानंद मुकेश सहित माय भारत, पटना (बिहार) के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार,  केदारनाथ सिंह तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें     -     अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में होने जा रही इतनी बहाली, मंत्री ने बताया 20 साल में बजट हो गया...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp