Join Us On WhatsApp

नीतीश के साथ इतने मंत्री ले सकते हैं शपथ, भाजपा के ये नेता बनेंगे स्पीकर...

नीतीश के साथ इतने मंत्री ले सकते हैं शपथ, भाजपा के ये नेता बनेंगे स्पीकर...

So many ministers can take oath along with Nitish
नीतीश के साथ इतने मंत्री ले सकते हैं शपथ, भाजपा के ये नेता बनेंगे स्पीकर...- फोटो : Darsh News

पटना: राजधानी पटना का गांधी मैदान एक एतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम का साक्षी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही देर बाद नीतीश कुमार 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ भव्य समारोह में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ ही कुल 18 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण लेना लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में जदयू से 7, भाजपा से 8, लोजपा(रा), हम और रालोमो से 1-1 मंत्री शपथ लेंगे। 

विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जायेगा जिसके बाद अन्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इस बीच खबर आ रही है कि 9 बार विधायक रह चुके भाजपा के मंत्री प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जायेगा। बताया जा रहा है कि भाजपा कोटे के मंत्रियों में कई नये चेहरों को मौका दिया जा रहा है जिसमें दानापुर के विधायक रामकृपाल यादव, जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही जदयू से अधिकतम चेहरे रिपीट किये जा सकते हैं हालांकि सूत्रों से खबर मिल रही है कि रुपौली के विधायक कलाधर मंडल को नीतीश कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें    -    शपथ ग्रहण के साथ ही नीतीश कुमार बनायेंगे ये रिकॉर्ड, अब तक इन मुख्यमंत्रियों ने संभाला है सबसे अधिक समय तक कार्यभार...

इस बीच चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगी। वह सासाराम विधानसभा सीट से विधायक बनी हैं। हालांकि इस बीच खबर यह भी मिल रही है कि रालोमो से स्नेहलता कुशवाहा की जगह उनके बेटे दीपक प्रकाश मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालंकि दीपक ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था लेकिन संभव है कि 6 महीने के अंदर उन्हें विधान परिषद की सदस्यता दिलाई जा सकती है। उधर दूसरी तरफ चर्चा है कि मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष सुमन या बहू दीपा मांझी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। हालांकि संतोष सुमन पहले भी मंत्री रह चुके हैं लेकिन अगर दीपा मांझी शपथ लेती हैं तो वह पहली बार मंत्री बनेंगी।

बता दें कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई अन्य केन्द्रीय मंत्री और करीब 11 NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके साथ ही गांधी मैदान में करीब 2 लाख लोग भी शपथ ग्रहण का साक्षी बनेंगे।

यह भी पढ़ें    -    नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM के साथ ही मौजूद रहेंगे कई दिग्गज नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp