Join Us On WhatsApp

इन्स्टाग्राम पर हुई दोस्ती और 15 दिनों में ही हो गया प्यार, किशोरी पहुंची प्रेमी के घर तो हो गया बड़ा...

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को इन्स्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई और महज 15 दिनों में ही प्यार भी हो गया. किशोरी अपने घर से निकल कर उससे मिलने के लिए बांका पहुंच गई और...

social media par pyar aur
इन्स्टाग्राम पर हुई दोस्ती और 15 दिनों में ही हो गया प्यार, किशोरी पहुंची प्रेमी के घर तो हो गया बड़ा- फोटो : Darsh NEWS

पश्चिम चंपारण: इन दिनों युवाओं और किशोरों पर सोशल मीडिया का क्रेज काफी सर चढ़ कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और देखने के साथ ही आज के युवा वर्ग ने सोचना समझना तक छोड़ दिया है। इसका एक ताजा उदहारण देखने को मिला बांका में जहां सोशल मीडिया पर महज 15 दिन पहले हुई दोस्ती और प्यार में प्रेमी से मिलने किशोरी अपने घर से निकल कर युवक के घर पहुंच गई। किशोरी के घर से गायब होने के बाद उसके पिता ने एक तरफ जहां स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया तो दूसरी तरफ प्रेमी युवक ने जो किया वह आपको भी हैरत में डाल देगा।

दरअसल बेतिया के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग की दोस्ती करीब 15 दिनों पहले इन्स्टाग्राम के माध्यम से बांका के एक युवक से हुई और दोनों में प्यार भी हो गया। इसके बाद किशोरी अपने घर से निकल कर प्रेमी से मिलने उसके घर बांका के घुरहिया थाना क्षेत्र के कुरमा गांव पहुंच गई। छात्रा के घर से गायब होने के बाद उसके पिता ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर किशोरी जब अपने प्रेमी के घर पहुंची तो उसके प्रेमी ने पुलिस तथा प्रेमिका के पिता को फोन कर मामले की जानकारी दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादी शुदा है और उसने मानवता का परिचय देते हुए पुलिस और किशोरी के पिता को मामले की जानकारी दे दी।

यह भी पढ़ें   -    PPP मॉडल से राज्य में खेल को दिया जायेगा बढ़ावा, मुख्य सचिव ने इस मामले में जताया संतोष...

नाबालिग किशोरी के पिता ने मामले की सूचना वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद उन्होंने बांका पुलिस से संपर्क किया और किशोरी को बरामद कर लिया। मामले को लेकर वलिमिकीनगर थाना के थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमार ने कहा कि नाबालिग किशोरी को इन्स्टाग्राम पर 15 दिन में ही युवक से प्यार हो गया और वह अपने घर से निकल कर उसी से मिलने बांका पहुंच गई। युवक ने मानवता का परिचय देते हुए परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल किशोरी का न्यायालय में पेश कर उसका बयान दर्ज करवाते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें   -    मंदिर और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास की मांस-मछली दुकानें होंगी बंद, डिप्टी सीएम ने कहा 'हम तो...'


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp