Join Us On WhatsApp

अनंत सिंह का अंदाज बॉलीवुड में हो रहा है फेमस, एक्टर सोनू सूद ने कहा 'मैं काफी...'

अनंत सिंह का अंदाज बॉलीवुड में हो रहा है फेमस, एक्टर सोनू सूद ने कहा 'मैं काफी...'

sonu sood fan of anant singh
अनंत सिंह का अंदाज बॉलीवुड में हो रहा है फेमस, एक्टर सोनू सूद ने कहा 'मैं काफी...'- फोटो : Darsh NEWS

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह यूं तो बिहार और अपने समर्थकों के बीच छोटे सरकार के नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। सबसे खास उनके बातचीत करने का तरीका लोगों को काफी आकर्षित करता है और लोग अक्सर उन्हें सुनने की इक्षा रखते हैं। अनंत सिंह की यह बेबाकी अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है और मायानगरी में भी बाहुबली विधायक की चर्चा काफी जोरों पर है। मशहूर एक्टर सोनू भी अनंत सिंह के फैन हैं जिसका खुलासा उन्होंने खुद ही एक पॉडकास्ट के दौरान किया। पॉडकास्ट के दौरान सोनू सूद ने कहा कि मुझे उनका अंदाज काफी इंस्पायर कर रहा है।

यह भी पढ़ें    -     मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां, एक ASI को लगी फिर...

दरअसल सोनू सूद एक पॉडकास्ट में बात करते हुए अचानक अनंत सिंह की चर्चा करने लगे और कहा कि बिहार के मोकामा के एक विधायक हैं अनंत सिंह, उनका अंदाज मुझे काफी इंस्पायर करता है। अभी पिछली बार हम पटना गये थे तो उनके बेटे हमसे मिलने भी आये थे। उनका एक वीडियो है जिसमें एक मीडिया कर्मी ने उनसे बिहार में अपराध बढ़ने को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि कहाँ अपराध बढ़ रहा है। अब अगर हम आपका मर्डर कर देंगे तो सरकार क्या कर लेंगे। उनसे जब मीडिया वाला पूछता है कि ये नेता कैसे हैं तो कहते हैं बढ़िया.... और फिर साइलेंस। उनसे पूछते हैं लोग आपको कैसा लगा तो कहते हैं बढ़िया..., फिर साइलेंस। पत्रकार भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि इनसे अब क्या पूछें।

पॉडकास्ट के दौरान हँसते हुए सोनू सूद ने कहा कि अनंत सिंह एक बेहतरीन अंदाज के लोग हैं। एक कहते हैं न कि जैसे हैं वैसे ही सामने आना तो वही उनके अंदर है। वह जैसे हैं और जो मन में आता है वैसे ही सामने दिखते हैं। मुझे लगता है कि मैं उनके अंदाज को अपनी आने वाली एक फिल्म में अपनाने की कोशिश भी करूंगा और इसके लिए मैं अभी उन्हें काफी देख भी रहा हूँ। सोनू सूद ने कहा कि यह बात मैं पहली बार कहीं बता रहा हूं लेकिन यह सच है।

यह भी पढ़ें    -     ढाई लाख रूपये मांगे और 50 हजार रूपये लेते गिरफ्तार हो गए कृषि अधिकारी, विशेष निगरानी इकाई ने....


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp