कैमूर: कैमूर के मशहूर प्रतिष्ठान लल्लू भाई मॉल के संचालक के कई ठिकानों पर एक साथ राज्य कर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। लल्लू भाई मॉल के कई ठिकानों पर छापेमारी से कैमूर के अन्य व्यवसायियों में भी हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार राज्य कर विभाग की टीम ने लल्लू भाई के संचालक के आरा, भभुआ और औरंगाबाद समेत चार दुकानों पर एक साथ छापेमारी की और आय-व्यय विवरणी समेत स्टॉक का मिलान कर रही है।
यह भी पढ़ें - गुरु रहमान की कोचिंग में घुस बदमाश ने दी जान मारने की धमकी, सरेआम घटना से दहशत का माहौल...
जानकारी के अनुसार राज्य कर आयुक्त पटना मुख्यालय और भुभुआ अंचल कार्यालय के संयुक्त आयुक्त के नेतृत्व में टीम उनके कई ठिकानों पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि लल्लू भाई प्रतिष्ठान पर टैक्स चोरी और लेनदेन में काफी अंतर है जिसकी वजह से छापेमारी की जा रही है। राज्य कर आयुक्त की टीम करीब ढाई बजे से सभी प्रतिष्ठानों पर लगातार छानबीन कर रही है। इस मामले में भभुआ अंचल राज्य कर संयुक्त आयुक्त अभय कुमार ने बताया कि फ़िलहाल मॉल का कंप्यूटर डाटा, स्टॉक रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई है। फ़िलहाल जांच जारी है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेऊर थाना की महिला दारोगा रजनीगंधा सस्पेंड
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट