पटना: राजधानी पटना की पुलिस इन दिनों क्राइम कंट्रोल को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। एक तरफ बीती रात STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधी का एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया तो दूसरी तरफ तीन कुख्यात को भी गिरफ्तार किया है। STF ने राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है साथ ही उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें - बिहार के खाने में इतिहास की महक, हर व्यंजन में बसता है परंपरा और स्वाद
पुलिस अधिकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर STF की विशेष टीम ने पटना जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी सोनू कुमार उर्फ़ बाबा तथा सुरज कुमार, पीरबहोर थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार उर्फ़ खरपतिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फरवरी महीने में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुशल्लह्पुर हाट में सोनू कुमार सोनी नाम के एक व्यक्ति की हत्या मामले में तीनो अपराधी शामिल थे जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। फ़िलहाल पुलिस सभी से पूछताछ के बाद जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - CM नीतीश की समृद्धि यात्रा के दौरान मंत्री लेसी सिंह हुई भावुक, मंच पर लगी रोने और कहा...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट