Join Us On WhatsApp
BISTRO57

बरौनी से अपहृत सुधा डेयरी का कर्मी बांका जिला से रिहा,अपहर्ता गिरफ्तार..

Sudha Dairy employee kidnapped from Barauni released from Ba

Banka - बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र से अपहृत युवक बांका जिले से  सकुशल बरामद हो गया है. इसके साथ ही पांच अपहरण करता को भी गिरफ्तार किया गया  है.


 बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र से 40 वर्षीय युवक का अपहरण कर देवघर की तरफ जा रहे स्कार्पियो को पुलिस ने बांका के चांदन में जब्त कर लिया है। इस पर सवार पांच अपहरणकर्ता को पुलिस ने बेगूसराय जिला पुलिस की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मौके से अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया। अपहृत युवक की बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की सूचना पर पहुंचे फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह ने आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी की। 


इसके बाद पांचों अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ बेगूसराय ले गयी। बताया जाता है कि मालती ग्राम निवासी मुकेश कुमार शुक्रवार की शाम अपने घर से बरौनी सुधा दूध फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। रास्ते में पूर्व से घात लगाये स्कार्पियो सवार पांच अपराधियों ने उसे अगवा कर लिया और जान से मारने की नीयत से उसे मुंगेर संग्रामपुर के रास्ते झारखंड ले जा रहा था। अपहरण की जानकारी मिलते ही फुलवड़िया पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।


 पुलिसिया अनुसंधान में स्कार्पियो वाहन का निबंधन संख्या और स्कार्पियो वाहन के मालिक के मोबाइल लोकेशन पर देवघर की तरफ जाने की जानकारी मिली। तत्काल फुलवड़िया पुलिस ने बांका के चांदन थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार मोबाइल पर इसका डिटेल भेजकर गिरफ्तारी में सहयोग करने का अनुरोध किया। सूचना मिलते ही चांदन पुलिस ने सभी सीमाओं को सील कर चांदन नदी पुल और थाना गेट के सामने मोर्चाबंदी शुरू कर दिया। चांदन नदी पुल से स्कार्पियो के निकलने की सूचना मिलते ही थाना गेट के सामने मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर स्कार्पियो पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपहरणकर्ता की पहचान मालती ग्राम निवासी प्रभाकर कुमार ऊर्फ रुनझुन, अमर कुमार उर्फ लम्बू, कृष्ण कुमार ऊर्फ सोनू तथा सोमरहा बगराहाडीह निवासी निशांत कुमार ऊर्फ निशु व अनुराग कुमार ऊर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।

 बेलहर एसडीपीओ जयकिशोर कुमार ने बताया कि बेगूसराय पुलिस की सूचना पर कार्रवाई की गयी है।

 बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट 

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp