Join Us On WhatsApp
BISTRO57

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पुनः वापसी होगी: सुनील कुमार

Sunil kumar on chunav

बुधवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ, जद(यू0) महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सह पूर्व मंत्री रंजू गीता, प्रो0 नवीन आर्या चंद्रवंशी, संजय वर्मा मौजूद रहे।शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रशांत किशोर के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि प्रजातन्त्र में सभी को दल बनाने और राजनीति करने का अधिकार है लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथों में होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में विकास का नया मानक स्थापित किया है। 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की पुनः वापसी होगी। श्री सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापना संबंधित नीति में दिव्यांग शिक्षक, असाध्य रोगों से पीडिृत शिक्षक, महिला शिक्षक एवं शिक्षक दंपत्ति से जुड़े आवेदनों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थानांतरण और पदस्थापना की नई नीति शीघ्र लागू होगी।


                           




                            

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp