Join Us On WhatsApp

पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र ने ली जेडीयू की सदस्यता

Sunil kumar on nitish kumar

रविवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय,में पूर्व मुख्यमंत्री स्व सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र सुनील कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांत एवं विकासकार्यों में विश्वास जताते हुए जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पर्ची देकर  सुनील कुमार को जद(यू0) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।इस मौके पर विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’, विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल एवं प्रदेश महासचिव रणविजय कुमार मौजूद रहे।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री सुनील कुमार के आने से पार्टी को भागलपुर और खगड़िया के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी और इसका व्यापक फायदा अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे एनडीए गठबंधन को होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और कार्यशैली का आज हर कोई कायल है। यही कारण है कि आये दिन जद(यू0) परिवार का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 19 वर्षों के शासनकाल में 14 करोड़ बिहारवासियों का दिल और विश्वास दोनों को जीता है।




                 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp