Join Us On WhatsApp

SVU की टीम पहुंची तो 32 लाख रूपये नकद के साथ फेंके डेढ़ करोड़ के जेवर, करोड़ों के निवेश के कागजात भी...

SVU की टीम पहुंची तो 32 लाख रूपये नकद के साथ फेंके डेढ़ करोड़ के जेवर, करोड़ों के निवेश के कागजात भी...

svu
SVU की टीम पहुंची तो 32 लाख रूपये नकद के साथ फेंके डेढ़ करोड़ के जेवर, करोड़ों के निवेश के कागजात भी...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में इन दिनों भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को विशेष निगरानी इकाई ने राजधानी पटना में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट अधिकारी के यहां से लाखों रूपये नकद के साथ ही करोड़ों रूपये की संपत्ति और दस्तावेज बरामद की है। मामले में विशेष निगरानी इकाई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उनके आवास से भारी मात्रा में नकद और जेवर के साथ ही करोड़ों रूपये के जमीन के दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

यह भी पढ़ें     -    राजनीतिक पारी की शुरुआत के साथ ही निशांत पहुंचे पैतृक गांव, ग्रामीणों से मुलाकात कर...

जानकारी के अनुसार विशेष निगरानी इकाई ने सूचना के आधार पर उक्त अधिकारी के विरुद्ध आय से करीब 96 लाख रूपये अधिक मूल्य की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया था और गुरुवार को विशेष निगरानी इकाई के वरीय डीएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में उनके दो आवास और कार्यालय पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान धनकुबेर अधिकारी ने 32 लाख रूपये और जेवर फेंकने की भी कोशिश की लेकिन विशेष निगरानी की टीम ने सबकुछ बरामद कर लिया। इसके बाद उनके आवास की सघन तलाशी ली गई जिसके बाद वहां से कंकड़बाग के पृथ्वीपुर इलाके में शिवम अपार्टमेंट में दो फ्लैट तथा नौकरी के दौरान जेवर खरीद के डेढ़ सौ से अधिक रसीद भी बरामद हुआ है। 

SVU ने करीब एक करोड़ 31 लाख रूपये मूल्य के हीरा, सोना और चांदी का जेवर बरामद किया है। इसके साथ SVU ने वित्तीय संस्थाओं में निवेश के दस्तावेज और कई बैंक खाते की जानकारी भी बरामद की है। SVU से मिली जानकारी के अनुसार टीम के द्वारा पूछताछ में अधिकारी ने स्वीकार कर लिया है कि सारी संपत्ति उनकी ही है। फ़िलहाल SVU ने बरामद सामान जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -    पटना में STF ने की बड़ी कार्रवाई, हत्या मामले के तीन आरोपियों को दबोचा...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp