Join Us On WhatsApp

ढाई लाख रूपये मांगे और 50 हजार रूपये लेते गिरफ्तार हो गए कृषि अधिकारी, विशेष निगरानी इकाई ने....

ढाई लाख रूपये मांगे और 50 हजार रूपये लेते गिरफ्तार हो गए कृषि अधिकारी, विशेष निगरानी इकाई ने....

svu arrested dao
ढाई लाख रूपये मांगे और 50 हजार रूपये लेते गिरफ्तार हो गए कृषि अधिकारी, विशेष निगरानी इकाई ने....- फोटो : Darsh NEWS

मुजफ्फरपुर: बिहार में एक तरफ सरकार और निगरानी इकाई भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ भ्रष्ट कर्मी और अधिकारी का दिल है कि मानता नहीं। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई ने मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी और उनके चालक को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। विशेष निगरानी की टीम दोनों ही कर्मियों को गिरफ्तार कर पटना ले आई है और अब उन्हें बुधवार को विशेष न्यायालय में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें    -    भागलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी से दहशत का माहौल, पुलिस ने किया इलाका सील...

मामले को लेकर विशेष निगरानी इकाई के डीएसपी बिन्देश्वर प्रसाद ने बताया कि पियर थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार और संजीत कुमार ने कृषि पदाधिकारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार अपने चालक रामबाबू राय के माध्यम से खाद दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दे कर ढाई लाख रूपये घूस की मांग कर रहे हैं। रूपये नहीं दिए जाने पर खाद दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के आधार पर विशेष निगरानी की टीम ने डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद और डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की तथा 50 हजार रूपये घूस लेते हुए दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फ़िलहाल निगरानी की टीम ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें गिरफ्तार कर पटना ले आई है। अब दोनों को बुधवार को विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा। बता दें कि बिहार में माफिया और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा मंत्री करते हैं और इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी एवं उनके चालक को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें    -    मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां, एक ASI को लगी फिर...

चंदन तिवारी की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp