पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार जारी है। विशेष निगरानी इकाई की टीम लगातार भ्रष्ट सरकारी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हें घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की और बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अधिकारी पश्चिम चंपारण में तैनात थे।
यह भी पढ़ें - शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक को फिर नहीं मिली जमानत, सुनवाई के दौरान भिड़ गए CBI और परिवार के वकील...
मिली जानकारी के अनुसार शमश तबरेज नाम के एक व्यक्ति की शिकायत के आधार विशेष निगरानी इकाई की टीम ने एक मार्च को मामला दर्ज किया और एक टीम गठित कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता रोशन कुमार पांच लाख रूपये नकद और स्मार्ट वाच लेते हुए को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विशेष निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई जहां विशेष निगरानी कोर्ट में पेश किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - बिहार में शराबबंदी सफल हो ही नहीं सकता, CM नीतीश के सांसद ने कहा 'नियत सही लेकिन...'
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट