Join Us On WhatsApp

T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...

T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...

t 20 super 8
T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...- फोटो : Darsh NEWS

टी-20 विश्वकप मैच में सुपर 8 का मुकाबला जारी है और भारत के लिए आज करो या मरो का दिन है। कोलकाता के इडन गार्डन्स में भारत का यह निर्णायक मैच वेस्ट इंडीज के साथ शुरू हो गया है। भारत ने मैच से पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। मैच को लेकर भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि वेस्ट इंडीज में ब्रेंडन किंग की जगह अकील हुसैन की वापसी हुई है। इस मैच में अगर भारत जीत दर्ज करता है तो फिर सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी।

यह भी पढ़ें   -   Extra-C ने ACAD प्रतियोगिताओं के समेकित परिणाम जारी किए, बिहार में सर्वाधिक भागीदारी दर्ज

इससे पहले इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें पहुंच चुकी हैं और अब अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने हैं। ईडेन गार्डन्स होने वाले इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जायेगा। वेस्टइंडीज और भारत ने सुपर 8 में एक एक मुकाबले जीते हैं जबकि दोनों टीमों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

यह भी पढ़ें   -   राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 6 बदमाशों को दबोचा...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp