ICC टी-20 विश्वकप मैच में सुपर 8 में खेलने वाली टीमों का सिलेक्शन उनके परफॉरमेंस के आधार पर हो गया है। सुपर 8 में पहुंचे टीमों के मैच का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। सुपर 8 में पहुँचने वाली टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है जिसमें दोनों ही ग्रुप में टॉप रहने वाली टीम को सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। सुपर 8 के गुप 1 में भारत को रखा गया है जबकि ग्रुप 2 में पाकिस्तान को। ग्रुप 1 में भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका, जिंबाबे और वेस्ट इंडीज को रखा गया है तो दूसरी तरफ ग्रुप 2 में पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को रखा गया है। दोनों ही ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।
