Join Us On WhatsApp

अरवल में तालाब में मिला शक्तिशाल हैण्ड ग्रेनेड, बुलाई गई बम निरोधक दस्ता...

अरवल में तालाब में मिला शक्तिशाल हैण्ड ग्रेनेड, बुलाई गई बम निरोधक दस्ता...

talab me mila bomb
अरवल में तालाब में मिला शक्तिशाल हैण्ड ग्रेनेड, बुलाई गई बम निरोधक दस्ता...- फोटो : Darsh NEWS

अरवल: बड़ी खबर अरवल से है जहां एक तालाब में हैण्ड ग्रेनेड मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने हैण्ड ग्रेनेड को जब्त कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। इसके साथ ही पुलिस इलाके की घेराबंदी कर छानबीन में जुट गई। तालाब में हैण्ड ग्रेनेड मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया। घटना अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के कोचहासा गांव में बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित तालाब की है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय मछली पकड़ने वाले लोग तालाब का पानी सुखा कर मछली पकड़ रहे थे तभी उन्हें एक प्लास्टिक का पाइप दिखा। लोगों ने जब पाइप में देखा तो उसमें पिन बम दिखा जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गया। आनन फानन में लोगों ने मामले की सूचना किंजर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हैण्ड ग्रेनेड जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई। हैण्ड ग्रेनेड बरामद होने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें        -    पुलिस परिजनों को ही बना रही है गुनाहगार! सचिवालय थाना में SIT के पूछताछ के बाद भाई ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप...

पुलिस ने एहतियातन तालाब के आसपास के इलाके की घेराबंदी कर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है साथ ही वरीय पुलिस अधिकारियों को जानकारी देते हुए बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है। बम निरोधक दस्ता के आने के बाद ही बम को निष्क्रिय किया जायेगा तब तक के लिए एहतियातन बम रखे जाने वाले जगह की घेराबंदी कर दी गई है साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें        -    सजा मिलना तो दूर, आरोपी को साफ पैसेज दे रही पुलिस..., रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार से किये तीखे सवाल...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp