Join Us On WhatsApp

हर साख पर आलमगीर बैठा है,अंजाम ए झारखंड क्या होगा....तरुण चुग

Tarun Chug On Alamgir Alam

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री आज एक दिवसीय झारखंड दौरे पर नई दिल्ली से रांची आए। श्री चुग ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित चतुर्थ चरण में होने वाले चुनाव संसदीय क्षेत्र पलामू,सिंहभूम,खूंटी लोहरदगा के लोकसभा प्रभारी,सह प्रभारी,संयोजक ,जिलाध्यक्ष गण के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।

श्री चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। अब तो मंत्री और कांग्रेस पार्टी विधायक दल के नेता के घर से ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए नकद बरामद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के हर साख पर एक आलमगीर बैठा है।ऐसे में ठगबंधन की सरकार में अंजाम ए झारखंड क्या होगा। राहुल गांधी को को बताना चाहिए कि ये पैसे किनके हैं। 

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp