पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अलग अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह राजनीति के साथ ही कभी ब्लॉग्गिंग तो कभी भक्ति में लींन हो कर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करते रहते हैं जिसकी वजह से काफी चर्चा में रहते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर एक रील्स सोशल मीडिया में शेयर किया है जिसे काफी लोग देख रहे हैं।
अब तेज प्रताप यादव ने कार ड्राइव करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का गाना बज रहा है। इस वीडियो में खास बात यह है कि तेज प्रताप यादव एक मर्सिडीज कार चला रहे हैं और इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि 'लंबी ड्राइव, खुली सड़क और अपने लोग..., बस यही असली ख़ुशी है।'
यह भी पढ़ें - अररिया से भी CM नीतीश ने लालू परिवार पर बोला हमला, बताई अपनी सरकार की उपलब्धि और आगे की योजना..
बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव जो कार ड्राइव कर रहे हैं वह करीब 1 करोड़ रूपये की है। बता दें कि इससे पहले भी वह सड़क पर ड्राइविंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने एक बाइक चलाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जो काफी वायरल हुआ था। वह बाइक भी करीब 14 लाख रूपये की बताई जा रही है। बता दें कि तेज प्रताप यादव कथित प्रेम प्रसंग की वजह से पार्टी और परिवार से बाहर किये जाने के बाद से राजनीति में भी लगातार सक्रिय हैं और बीच बीच में वह ब्लॉग्गिंग भी करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें - अरे, कहाँ इधर उधर चले आप, चुपचाप बैठिये, अररिया में भाषण के बीच अचानक सीएम नीतीश ने लोगों को...