Join Us On WhatsApp

तेज प्रताप यादव पर अपहरण और हत्या की साजिश करने का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस...

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री तेज प्रताप पर उनकी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने तेज प्रताप यादव पर जबरन बंधक बनाने और हत्या करने की..

tej pratap par ganbhir arop
तेज प्रताप यादव पर अपहरण और हत्या की साजिश करने का लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पर अपहरण कर हत्या की साजिश का गंभीर आरोप लगा है। तेज प्रताप यादव और उनके कुछ समर्थकों के विरुद्ध पीड़ित ने राजधानी पटना के एसके पुरी थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए जांच की मांग की है। मामले में अब पुलिस जांच में जुट गई है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पर यह आरोप कभी उनके सहयोगी और पार्टी के सदस्य रहे संतोष रेनू यादव ने लगाया है।

संतोष रेनू ने पटना के एसके पुरी थाना में लिखित सूचना देते हुए कहा है कि 4 फरवरी को तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय में शादी का कार्ड देने के बहाने बुलवाया और फिर उन्हें बंधक बना कर अपने आवास पर ले आये। आवास पर वे अपने अन्य समर्थकों के साथ मिल कर हत्या की साजिश रचने लगे लेकिन इसी दौरान भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार पहुंच गए जिसके कारण तेज प्रताप ने बात को छुपाने के लिए  उन्हें MLC बनाने की बात कह बहलाने लगे और कहा कि तुम हमारी पार्टी फिर से जॉइन कर लो।

यह भी पढ़ें     -       U-19 विश्वकप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का जलवा रहा जोरों पर, जड़ा तूफानी शतक

संतोष रेणु यादव ने आरोप लगाया कि आशुतोष कुमार के वहां पहुँचने के कारण तेज प्रताप यादव ने उन्हें जबरन पार्टी की टोपी पहनाई और मुस्कुराने के लिए कहा तथा फोटो खिंचवाया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने सनहा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संतोष रेणु ने अपनी शिकायत में ही बताया है कि वे कुछ दिन पहले तक तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़े थे और प्रवक्ता भी थे लेकिन दोनों के बीच किसी मुद्दे पर एकमत नहीं होने की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। 

यह भी पढ़ें     -       वैशाली में STF और जिला पुलिस ने एक कुख्यात को मार गिराया, 300 किलो सोना लूटने वाली गैंग...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp