पटना: राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर चल रही महागठबंधन की बैठक समाप्त हो गई। बैठक के बाद बाहर निकलते विधायकों ने एक सीट पर अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित बताई और कहा कि एक सीट पर जीत के लिए 41 वोटों की जरूरत है जबकि हमारे पास उससे अधिक सीटें हैं। महागठबंधन के विधायकों ने हर हाल में केक सीट पर जीतने का दावा किया वहीं ओवैसी और मायावती की पार्टी के समर्थन के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया।
मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन के विधायकों की बैठक के बाद बाहर निकले मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि जीत के लिए 41 वोट की जरूरत है जो कि निश्चित ही हमें मिलेंगे और उसके बाद हमें 4 से 5 अधिक वोट भी मिल सकता है। वहीं बैठक में क्या बातें हुई के सवाल पर उन्होंने कहा कि बैठक में बस देश और राज्य के घटनाक्रम पर बातचीत हुई और फिर राज्यसभा चुनाव को लेकर एकजुटता से खड़ा होने की चर्चा की गई। उन्होंने ओवैसी और मायावती की पार्टी के विधायकों के साथ ही कांग्रेस के 3 विधायक के बैठक में शामिल नहीं होने के सवाल पर कहा कि यह महागठबंधन की बैठक थी इसलिए बाहर के विधायकों को नहीं बुलाया गया था, जबकि ओवैसी के समर्थन के लिए बात हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - विश्वविजेता टीम के धुरंधर इशान किशन पहुंचे पटना, इस सवाल पर कहा 'ऐसे सवाल न किया करें...'
वहीं बैठक के बाद बाहर आये लेफ्ट विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बैठक में सभी विधायकों को बताया गया कि वोट कैसे करना है, और बैलेट कैसे मोड़ना है और क्या सब करना है और नहीं करना है। उन्होंने दावा किया कि हमलोग राज्यसभा में हर हाल में जीत रहे हैं साथ ही हमें जरूरत से अधिक वोट भी मिलने वाले हैं।
यह भी पढ़ें - किसी के डर से नहीं कानून के..., कोलकाता में CEC ने किया बड़ा दावा, कहा...