Join Us On WhatsApp

हम पहले से कहते आ रहे हैं कि..., CM नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए तेजस्वी ने BJP पर...

हम पहले से कहते आ रहे हैं कि..., CM नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए तेजस्वी ने BJP पर...

tejashwi hue bhawuk
हम पहले से कहते आ रहे हैं कि..., CM नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले पर भावुक हुए तेजस्वी ने BJP पर..- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद एक तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे पूरी तरह से हमलावर हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष भी भाजपा पर तरह तरह के आरोप लगा र हे हैं। इस संबंध में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से NDA ने बिहार में जीत दर्ज की थी उसके बाद से ही हमलोग कहते रहे हैं कि भाजपा के लोग नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे और बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लागू करेंगे। आज यह बात सच साबित हो रहा है।

हम पहले से कहते आ रहे हैं

बिहार के लोग सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं। आज पूरे राज्य में जनभावना दुखी है। हम नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री भी रहे। जब नीतीश कुमार हमारे साथ गठबंधन तोड़ कर भाजपा के साथ गए थे तब भी हमने कहा था कि BJP नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म कर देगी। हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार जी के साथ है। हमने चुनाव के दौरान भी लगातार कहते रहे हैं कि ये लोग नीतीश जी को दूल्हा बना कर घोड़ा तो चढाया है लेकिन दूल्हा किसी और को बनाया जायेगा। आज कोई भी नहीं चाह रहा है कि नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री के पद से हटें।

यह भी पढ़ें    -     BJP होश में आओ..., सीएम आवास के बाहर जुटे JDU कार्यकर्ता, नीतीश के राज्यसभा जाने का कर रहे..

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग आम लोगों की भावना को कभी नहीं समझते हैं। आप अन्य राज्यों में भी देखिये, ये लोग हमेशा रबड़ स्टाम्प वाला सीएम चुनते हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी उन्होंने हाईजैक कर लिया है। 

चंद्रबाबू नायडू हो जाओ सावधान!

वहीं दूसरी तरफ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी नीतीश कुमार के फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा है कि हिंदू धर्म की ठेकेदार पार्टी ने होली के दिन अपने सबसे पुराने साथी को धोखा दिया है। होली में पराये भी अपने हो जाते हैं लेकिन BJP अपनों की पीठ में छुड़ा घोंप पराया बना प्राण ले लेती है। चंद्रबाबू नायडू जी सावधान! नीतीश जी के नाश का षड्यंत्र रचने वाला आपके लिए साजिश रचे उससे पहले सचेत हो जाओ आप।

यह भी पढ़ें    -     नीतीश के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद JDU कार्यालय में बवाल, कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp