Join Us On WhatsApp

अपने उम्मीदवार को राज्यसभा कैसे भेजेंगे तेजस्वी? AIMIM ने दावों की निकाल दी हवा...

अपने उम्मीदवार को राज्यसभा कैसे भेजेंगे तेजस्वी? AIMIM ने दावों की निकाल दी हवा...

 tejashwi ki dawe ki hawa
अपने उम्मीदवार को राज्यसभा कैसे भेजेंगे तेजस्वी? AIMIM ने दावों की निकाल दी हवा...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर गहमागहमी का माहौल है। एक तरफ NDA सभी पांच सीटों पर जीत के दावे कर रहा है तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी दावे करता हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक के बाद राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेजने का दावा करते हुए कहा कि उनके पास जरूरत से भी अधिक नंबर है। इसके साथ ही राजद के कई विधायकों ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का समर्थन मिलने का दावा किया और राज्यसभा की एक सीट पर अपनी जीत पक्की बताई।

लेकिन अब तेजस्वी यादव की सारी राजनीतिक गणित फेल होता हुआ नजर आ रहा है। उन्हें यह झटका किसी और ने नहीं बल्कि उसी ने दिया है जिसके ऊपर उन्हें सबसे अधिक भरोसा है। वह व्यक्ति है AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम। मंगलवार को तेजस्वी की बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए तंज कसते हुए कहा कि अभी बारिश की कोई खबर है ही नहीं और आप मुझे छाता लेकर निकलने की बात कह रहे हैं। अगर कल बारिश हुई तो मैं छाता भी कल ही लेकर निकलूंगा।

यह भी पढ़ें   -     भ्रष्टाचार निवारण कार्रवाई में सिर्फ सरकारी कर्मी ही नहीं जनप्रतिनिधि भी हैं निशाने पर, सीतामढ़ी में मुखिया...

दरअसल अख्तरुल इमाम ने राजद उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के सवाल पर मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने परिवार के लोगों के साथ बैठके कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही इस बैठक के बारे में कोई जानकारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जब हमने उनसे बात करने की कोशिश की थी तो उन्होंने कहा था कि दिल्ली से वापस लौटने के बाद बात करता हूँ। हमने उनसे कहा था कि उच्च सदन में हमारा कोई सदस्य नहीं है इसलिए इस बार आप हमारी मदद करें और हमारी पार्टी के किसी व्यक्ति को अपना समर्थन दें।

अख्तरुल इमाम ने कहा कि उस वक्त तेजस्वी ने दिल्ली से वापस आने के बाद बात करने की बात कही थी लेकिन उसके बाद उन्होंने हमसे कभी कोई बात नहीं की और न ही कोई सूचना या संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारे पास कोई आएगा तो भी हमारा केंद्रीय नेतृत्व ही अगला कदम तय करेगा। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पहले गठबंधन की पेशकश की थी और तब राजद ने उनके साथ गठबंधन नहीं किया था तो अब इस मामले में अंतिम फैसला हमारा केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

यह भी पढ़ें   -     बिहार में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, बिहार में बनेंगे सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp