Join Us On WhatsApp

राज्य में अपराधी को मिल रहा है संरक्षण, तेजस्वी ने कहा 'दोनों डिप्टी सीएम फेल और CM हो गए हैं कमजोर...'

बिहार में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य का कानून व्यवस्था लगातार चर्चा में है. विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है. एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर जम कर निशाना साधा और सरकार में बैठे लोगों पर गंभीर आरोप..

tejashwi ne sarkar par sadha nishana
राज्य में अपराधी को मिल रहा है संरक्षण, तेजस्वी ने कहा 'दोनों डिप्टी सीएम फेल और CM हो गए हैं कमजोर.- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान वे एक बार फिर सरकार पर हमलावर रहे और विभिन्न मुद्दों पर जम कर निशाना साधा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। हर दिन सैकड़ों गोलियां चल रही हैं, हत्या, बलात्कार और लूट समेत अन्य आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। राज्य में घट रही आपराधिक घटनाएं यह दिखाती है कि सरकार और कानून का इक़बाल खत्म हो चुका है और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है जिस कारण से कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सरकार में बैठे लोग, चाहे वह मुख्यमंत्री हों या दो दो उप मुख्यमंत्री कोई भी जिम्मेवारी लेने के लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री तो वैसे ही कमजोर हो चुके हैं, अब उन्हें कोई बात याद नहीं रहती है। ऐसे में बिहार की जनता भगवान भरोसे जी रही है।

यह भी पढ़ें     -  सरकार का खजाना खाली हो चुका है अब बरगला रही, RJD MLA ने अमित शाह और चिराग को भी दी नसीहत...

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग अपराध पर चिल्ला चिल्ला कर बयान देते हैं वे लोग पहले खुद को आईने में देख लें और बिहार में कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोस कदम उठाने पर ध्यान दें। सिर्फ पिछली सरकार को कोसने से कुछ नहीं होता बल्कि अभी उससे कहीं बदतर स्थिति में बिहार है। बता दें कि बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।

यह भी पढ़ें     -  बारात से लौट रहे लोगों की कार हुई दुर्घटना का शिकार, चार गंभीर रूप से जख्मी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp