Join Us On WhatsApp

तेजस्वी इंडिया गठबंधन के बड़े नेता लेकिन..., बिहार में कांग्रेस लगातार राजद को दे रही झटके...

तेजस्वी इंडिया गठबंधन के बड़े नेता लेकिन..., बिहार में कांग्रेस लगातार राजद को दे रही झटके...

Tejaswi, a prominent leader of the India alliance
तेजस्वी इंडिया गठबंधन के बड़े नेता लेकिन..., बिहार में कांग्रेस लगातार राजद को दे रही झटके...- फोटो : Darsh News

पटना: कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुधवार को राजधानी पटना में स्थित सदाकत आश्रम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य सभी बड़े चेहरे शामिल होंगे। बैठक को लेकर अब नेताओं का पटना आगमन शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि CWC की बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही साथ देश भर की राजनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान SIR और वोट चोरी का मुद्दा भी हावी रहेगा जबकि नेताओं का मुख्य फोकस बिहार चुनाव पर रहेगा। इधर बुधवार को पटना में CWC की बैठक के साथ ही शुक्रवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मोतिहारी में एक जनसभा करेंगी। कांग्रेस नेता जोरशोर से दोनों ही कार्यक्रमों की तैयारी में जुटी हुई है। हालाँकि कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मजबूती को लेकर लगातार मेहनत जरुर कर रही है लेकिन चुनाव में वह कितने सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा अभी इस पर बात फाइनल नहीं हुई है। एक तरफ कांग्रेस चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी 70 सीटों की मांग कर रही है जिसके लिए राजद तैयार नहीं है वहीं दूसरी तरफ राजद समेत महागठबंधन के कई नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बता रहे हैं लेकिन इस पर अब तक कांग्रेस ने अपनी तरफ से सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारू समेत सभी नेता समय आने पर मुख्यमंत्री चेहरा पर बात करने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी दुहराया

CWC की बैठक में भाग लेने पटना पहुंची कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने भी कहा कि समय आने पर मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा घोषणा की जाएगी। पटना पहुंचने के बाद अलका लांबा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार CWC की बैठक पटना में होने जा रही है। उन्होंने कहा कि यहां बिहार और भारत दोनों की बात होगी। जहां बिहार है, वहीं भारत है। देश का बहुत बड़ा अभिन्न अंग जिसका बड़ा योगदान है वह बिहार है। आज अगर बिहार पिछड़ा है तो भारत भी पिछड़ा है, बिहार में बेरोजगारी है तो भारत में भी बेरोजगारी है। किसान, युवा, महिलाएं या अपराध चाहे जो भी हर मामले में कल बिहार और भारत की चर्चा होगी। कल यहां सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री समेत अन्य नेता शामिल होंगे। हमलोग इस समुद्र मंथन से अमृत निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 

अलका लांबा ने कहा कि बिहार में महिलाओं को उनका हक़ मिले, इसके लिए ही दो दिन बाद मोतिहारी में प्रियंका गांधी आ रही हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को भाजपा माने या न माने लेकिन बिहार की जनता सब कुछ जान गई है। अब इनकी चोरी नहीं चलने वाली है। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरा के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के बड़े नेता हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। वोटर अधिकार यात्रा में भी वे राहुल गांधी के कंधे से कंधा मिला कर चले लेकिन चुनाव में कौन सा दल कौन सी सीट और कितने सीट पर चुनाव लड़ेगी इस पर लगातार बातचीत चल रही है। अभी हमलोग सीटों का समीकरण और मजबूत उम्मीदवार को मैदान में लाने की तैयारी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा यह मुद्दा सबसे अंतिम में आएगा तब देखा जायेगा।

पप्पू यादव ने भी कहा...

वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी में प्रियंका गांधी की यात्रा की तैयारी में जुटे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर यही बात दुहराई है। पप्पू यादव से भी जब पत्रकारों ने सवाल किया कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा तो उनका जवाब था कि अभी इस पर चर्चा भी नहीं हुई है। बातचीत चल रही है, इस पर बाद में निर्णय लिया जायेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp