Join Us On WhatsApp

थाना में घुस दो महिलाओं ने जम कर मचाया उत्पात, महिला पुलिस अधिकारी के साथ की मारपीट और...

थाना में घुस दो महिलाओं ने जम कर मचाया उत्पात, महिला पुलिस अधिकारी के साथ की मारपीट और...

thana me policekarmiyo se marpit
थाना में घुस दो महिलाओं ने जम कर मचाया उत्पात, महिला पुलिस अधिकारी के साथ की मारपीट और...- फोटो : Darsh NEWS

वैशाली: वैशाली जिले के वैशाली थाना में बुधवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब दो महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ भी किया। इस दौरान महिलाओं को जिन लोगों ने भी समझाने की कोशिश की उसके साथ भी उन्होंने दुर्व्यवहार किया। घटना में एक महिला पुलिस अधिकारी जख्मी हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने किसी तरह दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें      -      जिस थाना में तैनात थे दारोगा उसी में हो गए गिरफ्तार, आखिर क्या है मामला कि अब...

घटना वैशाली थाना परिसर की है जहां बुधवार को दो बहनों ने जम कर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रखे फूलों के गमले और कंप्यूटर वगेरह में तोड़फोड़ भी की साथ ही टेबल पर रखे कागजों को भी फाड़ दिया। बाद में वरीय पुलिस अधिकारियो ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को शांत करवाया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों के विरुद्ध आगे की क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है। महिलाओं ने SI नीतू कुमारी और सिपाही अमरजीत कुमार के साथ मारपीट की।

मामले में थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने एक कार्रवाई के दौरान होटल से देह व्यापार के आरोप में तीन महिलाओं का रेस्क्यू किया था। उन्हीं महिलाओ में से एक महिला की बहन बुधवार को थाना में पहुंची और अपनी बहन के साथ मिल कर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। इस दौरान अचानक वह हमलावर हो गई और पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया तथा तोड़फोड़ भी करने लगी। उन्होंने थाना परिसर में कई सामान को क्षतिग्रस्त भी किया जिससे कुछ समय के लिए बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें      -      फर्जी है मंत्री अशोक चौधरी की डिग्री? सदन में RJD MLC के साथ भिड़े, मांग दिया इस्तीफा...

.

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp