Join Us On WhatsApp

पहाड़ों में बर्फ़बारी का अब बिहार में दिखेगा असर, इस दिन से गिरने लगेगा पारा और बढ़ेगी ठंड...

पहाड़ों में बर्फ़बारी का अब बिहार में दिखेगा असर, इस दिन से गिरने लगेगा पारा और बढ़ेगी ठंड...

The effect of snowfall in the mountains will now be visible
पहाड़ों में बर्फ़बारी का अब बिहार में दिखेगा असर, इस दिन से गिरने लगेगा पारा और बढ़ेगी ठंड...- फोटो : Darsh News

पटना: यूं तो हर वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ के समय से ही मौसम बदलने लगता है लेकिन इस वर्ष कुछ देर से ही सही अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। अब एक तरफ दिन में जहां गर्मी तो रात और सुबह में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और भी गिरेगा। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार के दिन में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात में 18 डिग्री वहीं सुबह में नमी 87 प्रतिशत रहा और शाम में 78 प्रतिशत। 

यह भी पढ़ें    -   NDA के लोग विपक्ष के हेलिकॉप्टर को उड़ने से रोकते हैं, मुकेश सहनी ने PM मोदी पर लगाया बड़ा आरोप...

मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है जिसका बिहार में भी जल्दी ही असर दिखने लगेगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट में आएगी। हालांकि अभी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन ठंडी हवाओं के साथ मौसम बदलना शुरू हो जायेगा। राज्य में 15 नवंबर के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी जबकि महीने के अंत में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री तक आ सकता है।

यह भी पढ़ें    -   फिर मिले BJP सांसद रवि किशन और तेज प्रताप, कहा 'साथ में करेंगे शंखनाद...', विपक्ष पर भी...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp