Join Us On WhatsApp

खतरे में औरंगाबाद के देव प्रखंड की उप प्रमुख की कुर्सी..

The post of deputy chief of Aurangabad's Dev block is in dan

Aurangabad -औरंगाबाद के देव प्रखंड की उप प्रमुख कौशल्या देवी की कुर्सी पर संकट आ गया है। वजह पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया जाना है।

 सदस्यों ने बीडीओ कुंदन कुमार को दिए अविश्वास प्रस्ताव में उप प्रमुख पर आरोप लगाया है कि वें प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में रूचि नही लेती है। पंचायत समिति सदस्यों को सम्मान नही देती है। कार्यालय में नही बैठती है। जन समस्याओं के समाधान में रूचि नही लेती है। योजनाओं के चयन में सदस्यों की सलाह पर अमल नही करती है और उनके पुत्र द्वारा मनमानी की जाती है। वही उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के साथ ही पंचायत समिति सदस्यों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। पक्ष-विपक्ष सदस्यों को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने में लगा है।     

 औरंगाबाद से गणेश की रिपोर्ट     

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp