बिहार के मोतिहारी जिले में शुक्रवार देर रात दिल्ली से आई एक नाबालिग किशोरी के साथ हुई गंभीर घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के दादरी निवासी यह किशोरी अपने दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी आई थी और सीतामढ़ी जाने का प्लान कर रही थी। हालांकि, शहर के सिहुलिया जमला में आरोपियों ने उन्हें फंसाकर भयभीत किया और वारदात को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी और उसका दोस्त बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन के बाहर चटाई खरीदते समय महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम ने उन्हें रोककर पूछताछ की। सीतामढ़ी जाने की बात सुनकर आरोपियों ने होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर एक किराए के मकान में ले गए।
यह भी पढ़ें: CCTV चोरी का राज सुनकर पुलिस भी हैरान—पत्नी पर नजर रखने के लिए रची थी साजिश
आरोपियों ने दोनों को कमरे में बंद किया और किराया तय करके चले गए। कुछ समय बाद वे वापस आए और किशोरी के दोस्त को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने किशोरी को धमकाते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने नहीं सुना। लगभग डेढ़ घंटे बाद किशोरी के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी, और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें: “छोटे कपड़े पहनकर आओ…” स्कूल में प्रिंसिपल पर टीचर का गंभीर आरोप...जाने पूरा मामला
बंजरिया थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। अब्बास आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तुफैल आलम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कर न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह घटना मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है और पुलिस ने कहा है कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर सभी संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।