Join Us On WhatsApp

राघोपुर प्रखंड कार्यालय में DM के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 9 कर्मियों पर गिरी गाज

सुपौल के राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में डीएम सावन कुमार के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया, जहां नौ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए

There was a commotion as soon as the DM reached Raghopur blo
राघोपुर प्रखंड कार्यालय में DM के पहुंचते ही मचा हड़कंप, 9 कर्मियों पर गिरी गाज- फोटो : Darsh NEWS

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जिलाधिकारी सावन कुमार औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। अचानक हुए इस निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बन गई, वहीं कई कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के आरटीपीएस काउंटर, सीएससी काउंटर सहित विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने काउंटरों पर मौजूद कर्मियों से बातचीत कर सेवाओं की स्थिति जानी और आम नागरिकों से भी फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने शिकायत की कि कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, जिससे कामकाज प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें: एक जिले में दर्जनों रिश्तेदार शिक्षक! अररिया संस्कृत विद्यालय भर्ती पर गंभीर सवाल

जांच के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि निर्धारित समय पर केवल दो कर्मचारी ही कार्यालय में उपस्थित थे, जबकि कुल नौ कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी काटने और उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि संबंधित कर्मियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे स्वयं स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच करें और आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें: बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू

निरीक्षण के दौरान बीडीओ सतेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी रश्मि प्रिया और आरओ आकांक्षा कुमारी भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्यालय में समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और आम जनता को बिना किसी बाधा के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp