24 मई 2023 का राशिफल
आज आपका भाग्य साथ देगा और बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा।
मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आज कार्यक्षेत्र में आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए।
आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा। आयात निर्यात का कारोबार करने वाले सुबह से काफी व्यस्त रहेंगे। व्यापारी व्यापार विस्तार की योजना बना सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं।
आज आराम से बसते हुए विशेष रुप से कारोबार की चिंता करें अन्यथा आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से परेशान कर सकती है, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है।

आज विशेष रूप से नकारात्मक बातों से बचें,
आपकी राशि का स्वामी अपने घर में आ चुका है,सूर्य के साथ पापाक्रान्त है। कारोबार में विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे।
आज शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।
तनाव से बचें तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से आर्थिक रूप से अनुकूल नहीं रहेगा पर आज आपके काम बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना के साथ सफल होंगे।
धनु राशि वालों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। अटका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, लेकिन मिल जाने के बाद प्रसन्नता भी होगी।
आज सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होते रहेंगे।
आज उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर दिनभर बना रहेगा। आयात निर्यात के कारोबार के आरंभ का निर्णय आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है।
आज आपके लिए देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार भरेंगे। आपके लिए आज का दिन उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे।