सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां यातायात प्रभारी सह इंस्पेक्टर पर युवक और उसकी मां के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। आरोप है कि कार का शीशा नीचे नहीं करने पर इंस्पेक्टर ने पहले युवक की मां को गंदी-गंदी गालियां दीं और फिर युवक को घूंसा मार दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना यातायात जांच के दौरान की बताई जा रही है। कार सवार युवक से जब इंस्पेक्टर ने शीशा नीचे करने को कहा, तो किसी तकनीकी वजह से शीशा नहीं खुल पाया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान इंस्पेक्टर ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और युवक के साथ मारपीट भी की।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक ( 2 - 8 फ़रवरी ) राशिफल: इस सप्ताह क्या करें और क्या न करें, जानें अपनी राशि की पूरी भविष्यवाणी
वायरल वीडियो में युवक पूरी घटना के बारे में बताते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में यातायात इंस्पेक्टर द्वारा युवक को घूंसा मारने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद इस घटना का वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिस यातायात इंस्पेक्टर पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका नाम प्रशांत कुमार बताया जा रहा है। यह वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो सामने आने के बाद आम लोग पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बजट के बाद भी नहीं थमा Gold-Silver क्रैश, चांदी खुलते ही 10 हजार सस्ती
हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, दर्श न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है*। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।