Join Us On WhatsApp

होली पर मस्ती की तैयारी पर मद्य निषेध ने फेरा पानी, तस्करी की जुगाड़ जान रह जायेंगे दंग...

होली पर मस्ती की तैयारी पर मद्य निषेध ने फेरा पानी, तस्करी की जुगाड़ जान रह जायेंगे दंग...

train se taskari
होली पर मस्ती की तैयारी पर मद्य निषेध ने फेरा पानी, तस्करी की जुगाड़ जान रह जायेंगे दंग...- फोटो : Darsh NEWS

कटिहार: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद तस्कर अवैध शराब कारोबार और तस्करी से बाज नहीं आ रहे। पुलिस तस्करों के एक तरीके पर कार्रवाई करती है तो दूसरी तरफ अवैध शराब कारोबारी एक नया तरीका इजाद कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है कटिहार में जहां शराब तस्करी का एक अजीबोगरीब तरीका देखने को मिला। हालांकि गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने चलती ट्रेन में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। शराब तस्करों की इस नई तकनीक के बारे में जान हर कोई दंग है।

यह भी पढ़ें     -      रामनाथ ठाकुर या हरिवंश या नये चेहरा को मिलेगा मौका? संजय झा का हो सकता है प्रमोशन...

दरअसल कटिहार में मद्य निषेध विभाग की टीम ने चलती हाटे बाजार एक्सप्रेस में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने शराब ट्रेन के निचले हिस्से में बने चैम्बर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। मामले में मद्य निषेध विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हाटे बजारे एक्सप्रेस से होली के अवसर पर भारी मात्रा में शराब की खेप कटिहार लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हुई और ट्रेन के कटिहार पहुँचने से पहले ही छापेमारी के लिए तैयार हो गई। इस दौरान टीम ने सामान्य जांच के साथ ही ट्रेन के निचले हिस्से की भी जांच की और एक चैम्बर में छुपाये गए भारी मात्रा में शराब बरामद की। शराब बरामदगी को मद्य निषेध विभाग की एक बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें     -      तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, किशनगंज में की अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग...

कटिहार से असद्द्दुर की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp