पटना: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है जहां अब BPSC ने TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। BPSC ने अपने परीक्षा कैलेंडर को रिवाइज कर फिर से जारी किया है। आयोग की तरफ से जारी कैलेंडर के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा इसी वर्ष ली जाएगी साथ ही परीक्षा परिणाम भी इसी वर्ष जारी कर दी जाएगी। हालांकि अभी आयोग ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन लेना शुरू नहीं किया है लेकिन अब अपने परीक्षा कैलेंडर में शामिल जरुर कर लिया है।
यह भी पढ़ें - NEET छात्रा मामला: 3 दिन में दूसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, परिजनों से की...
आयोग की तरफ से जारी रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 इस वर्ष 22 से 27 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी जबकि परिणाम नवम्बर में जारी किया जायेगा। आयोग ने अपने परीक्षा कैलेंडर में यह भी साफ कर दिया है कि कुल 46595 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही विभाग ने आयोग को रिक्तियों की अधियाचना भेजी है जिसके बाद आयोग ने अब तैयारी तेज कर दी है।

इस संबंध में BPSC ने नोटिस जारी करते हुए यह सूचना दी थी कि जल्दी ही TRE-4 का विज्ञापन भी जारी किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। इसके साथ ही TRE-4 परीक्षा में डोमिसाइल नीति भी लागू की जा रही है जिसका लाभ बिहार के अभ्यर्थियों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें - शराबबंदी पर आपस में ही भिड़ गया सत्तापक्ष, NDA विधायक ने सदन में रखी ये मांग तो JDU ने कहा...