Join Us On WhatsApp

जल्द ही आयोजित की जाएगी BPSC TRE-4 परीक्षा, आयोग ने जारी कर दी....

जल्द ही आयोजित की जाएगी BPSC TRE-4 परीक्षा, आयोग ने जारी कर दी....

tre4 exam notification
जल्द ही आयोजित की जाएगी BPSC TRE-4 परीक्षा, आयोग ने जारी कर दी....- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के इंतजार की घड़ी अब बहुत जल्द ही खत्म होने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BPSC 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। इस संबंध में आयोग को शिक्षा विभाग से अधियाचना भेज दी गई है। BPSC ने खुद ही इस बाबत सोशल मीडिया में जानकारी दी है। आयोग ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है। उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु समेकित विज्ञापन प्रकाशित कर ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सूचना शीघ्र ही आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी।'

यह भी पढ़ें     -     गुरु रहमान की कोचिंग में घुस बदमाश ने दी जान मारने की धमकी, सरेआम घटना से दहशत का माहौल...

BPSC के अधिसूचना के अनुसार कक्षा एक से कक्षा 12 तक के लिए अध्यापक और प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार आयोग कक्षा 1 से 8 तक 20 हजार, कक्षा 9-10 के लिए 12 हजार, कक्षा 11-12 के लिए 13 हजार के करीब पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी करेगा। बता दें कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग को लेकर राजधानी पटना में अभ्यर्थियों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया और सरकार तथा BPSC से जल्द ही विज्ञापन जारी करने की मांग की। अब शिक्षा विभाग ने अधियाचना आयोग को भेज दी है जिसके बाद अब भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत राज्य में अब तक करीब सवा दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है जबकि करीब 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी का दर्जा हासिल कर चुके हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने भी TRE-4 परीक्षा जल्द ही आयोजित किये जाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें     -      एक ही परिसर में अनुसंधान-प्रशिक्षण और आवास, 2.43 एकड़ क्षेत्र में फैले अत्याधुनिक मत्स्य विकास भवन में...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp