Join Us On WhatsApp

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने ली जदयू की सदस्यता

Umesh on hemraj singh

शनिवार को जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हेमराज सिंह अपने बेटे के साथ जनता दल (यू0) का दामन थामा। पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दोनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्य रूप से विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व मंत्री हेमराज सिंह ने जद(यू0) परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि पूर्णिया प्रमंडल में पार्टी को सांगठनिक रूप से और अधिक धारदार बनाने में हेमराज सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को सशक्त कर न्याय के साथ विकास की धारा को मजबूत करेंगे।


 


     

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp