Join Us On WhatsApp
BISTRO57

सिवान मे जेडीयू की ललकार

Umesh on india gathbandhan
बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सिवान लोकसभा से एनडीए समर्थित जद(यू0) प्रत्याशी विजयालक्ष्मी कुशवाहा के पक्ष में दरौली प्रखंड अंतर्गत चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पाँच चरणों के मतदान में एनडीए गठबंधन ने बड़ी बढ़त हासिल की है। अब तक बिहार की 24 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में विपक्ष का सुपड़ा पूरी तरह से साफ हो चुका है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता सुशासन और विकास के मुद्दों पर एनडीए के पक्ष मतदान कर रही है। इस लोकसभा चुनाव में महिला सुरक्षा और लड़कियों की शिक्षा भी बड़ा विषय बना है, इसलिए मतदान को लेकर महिला मतदाताओं में अधिक उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब भी महिला सशक्तिकरण की बात आएगी तो मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू किये जाने से भी महिला वर्ग में काफी खुशी है।  

    
bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp