Join Us On WhatsApp

झूठा भ्रम फैलाकर लालटेन युग में धकेलना चाहती है राजद; उमेश कुशवाहा

Umesh on rajad

बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर राजद को विकास विरोधी करार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की तरक्की विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। राजद की प्रवृति हमेशा से बिहार को लूटने और खसोटने की रही है। 15 वर्षों के कार्यकाल में लालू परिवार ने बिहार को बर्बादी के कगार पर खड़ा करने का काम किया था। साथ ही उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने विगत 19 वर्षों में दिन-रात परिश्रम कर बिहार को पुनः संवारा और बीमारू राज्य के धब्बे को भी पूरी तरह से मिटाया, लेकिन अब राजद फिर से बिहार को लालटेन युग में धकेलना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व के बदौलत बिहार जंगलराज के अंधकार से निकलकर विकास और सुशासन के उजाले में प्रवेश कर चुका है।     श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद हमेशा से अपराधियों को प्रश्रय और राजनीतिक संरक्षण देती रही है। तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 वर्षों के अपने शासनकाल में सुनियोजित तरीक़े से अपराध और अपरहण उद्योग को खाद्य-पानी देने का काम किया। फिरौती और रंगदारी अवैध धन उगाही का माध्यम बन चुका था। वहीं, आज बिहार में संगठित अपराध का कहीं नामोनिशान तक नहीं बचा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए राजद ने गुंडों और माफियाओं का पालन-पोषण किया। जिससे बिहार में 15 सालों तक अशान्ति, आपराधिक तांडव और खौफ का माहौल कायम रहा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद को कभी माफ नहीं करेगी।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp