Join Us On WhatsApp
BISTRO57

उमेश कुशवाहा ने किया जन सभा को संबोधित

Umesh on rjd

बिहार जनता दल (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को अगियांव विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी  प्रभुनाथ राम एवं आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह के पक्ष में अगियांव विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जन-संवाद अभियान चलाया। एवं स्थानीय मतदाताओं से आगामी 1 जून को एनडीए के पक्ष में गोलबंद होकर मतदान करने की अपील की। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यहां की स्वाभिमानी जनता झूठ और भ्रम की राजनीति करने वालों के बहकावे में कभी नहीं आयेगी। आम जनमानस का पूरा जनसमर्थन और आशीर्वाद मोदी-नीतीश की जोड़ी के साथ है। 4 जून को विपक्ष का राजनीतिक सफाया तय है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिनकी सोच परिवारहित तक सिमटी हुई है वो कभी जनहित की चिंता नहीं कर सकते हैं। राजद-कांग्रेस की पूरी राजनीति परिवारहित की बुनियाद पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज को जड़ से समाप्त कर बिहार में कानून का राज स्थापित किया है। समाजिक न्याय की परिभाषा को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने सूबे के समावेशी विकास को नई गति दी। हर क्षेत्र में बिहार आज तरक्की के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2005 के बाद बिहार का बागडोर संभालते ही नीतीश कुमार ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर बेजोड़ काम किया। लालू-राबड़ी की सरकार में घर की बहन-बेटियाँ अपराधियों के भय से चैखट से बाहर कदम नहीं रखती थी। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को 55 साल और बिहार की जनता ने राजद को 15 साल मौका दिया लेकिन इन दोनों पार्टियों ने सरकारी खजाने में सेंधमारी कर अपने परिवार के लिए अकूत सम्पति बनाई। विपक्षी पार्टियां अब आम जनता का विश्वास पूरी तरह से खो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपील करते हुए कहा कि  प्रभुनाथ राम दिनरात जनता की सेवा में लगे रहते हैं। उनकी ईमानदारी और निष्ठा पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता है। ठीक उसी प्रकार  आरके सिंह भी बतौर सांसद आरा को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है और क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई है। एनडीए समर्थित दोनों प्रत्याशी की जीत आरा और अगियांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।





bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp