Join Us On WhatsApp

नीतीश की कृपा से तेजस्वी बने दो-दो बार उपमुख्यमंत्री: उमेश कुशवाहा

Umesh on tezasvi

बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा दृष्टि से तेजस्वी यादव को दो-दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री का पद नसीब हुआ। वरना अपने बलबूते विधायकी जीतना भी उनके बस की बात नहीं थी। तेजस्वी यादव के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार से हताश होकर वे अपना आपा खो चूकें हैं।श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजनीति की अंतिम साँसे गिन रही राजद वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की बैसाखी के सहारे 80 सीटें जीतने कामयाब हुई थी। हमारे विरोधी भी इस बात को नकारने का साहस नहीं कर सकतें हैं कि आज बिहार में राजद की बचीखुची राजनीतिक प्रासंगिकता नीतीश कुमार की ही देन है। लेकिन अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजद का 2010 से भी बुरा हश्र होना तय है, जनता ने अपना मन बना लिया है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में श्री तेजस्वी यादव दो सौ से अधिक जनसभाएं करने का दावा कर रहें थें लेकिन उनकी सीटें दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। राजद को मिली करारी हार से वे बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव की संवेदनहीन टिप्पणी में अशिक्षा और संस्कारों के अभाव का गहरा प्रभाव दिखता है। माननीय मुख्यमंत्री को लेकर श्री तेजस्वी यादव द्वारा किया गया शब्दों का चयन राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp