Join Us On WhatsApp
BISTRO57

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत, 51 किलो लड्डू से तौला गया

Union Minister of State for Coal Satish Chandra Dubey receiv

Desk-मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को 91  किलो लड्डू से तौलकर  ‌परशुराम‌ फरसा व‌ शंख देकर अभिनंदन किया गया.दरअसल मंत्री बनने के बाद सतीश चंद्र दुबे आज पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर में चाणक्य विद्यापीठ की ओर से  उनका भव्य अभिनंदन किया गया।‌फूल माला के साथ शख--परशुराम फारसा देकर सम्मानित किया गया।

रेणुका पैलेस खबरा में आयोजित सम्मान समारोह में 91 किलो लड्डू से उन्हें तराजू पर तौला भी गया। लड्डू को प्रसाद स्वरूप सभी लोगों ने ग्रहण किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने आयोजन के लिए चाणक विद्यापति सोसाइटी परिवार के प्रति आभार जताया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा  कि बिहार में भी कोयला खदानों की पड़ताल की जा रही है । उसके विकास के लिए काम किया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन  बेहतर करता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  जिस मंत्रालय की जवाबदेही दी है उसका बेहतर प्रबंधन किया जाएगा।  इसके साथ कहा कि जो भी सजग आदमी व राजनेता समाज का विकास नहीं करेगा वह कभी भी देश का विकास नहीं कर सकता। ‌इसलिए वह सभी समाज और देश की चिंता करते हैं । सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं।

 बाबा गरीब नाथ मंदिर का भी विकास पर काम किया जाएगा। वहीं पुल गिरने को लेकर भी कहा कि बिहार में पुल गिर रहे है, इसकी जांच सरकार करा रही है। कार्रवाई भी हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक तथा स्वागत  आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने धन्यवाद ज्ञापन की। सीसाईटी की ओर से संरक्षक शंभू नाथ चौबे, मनमन त्रिवेदी, शंभू नाथ मिश्र,तेज नारायण झा उर्फ तेजू भाई, अजयनंद झा, अखंड भारत पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पंडित  हरिशंकर पाठक आदि ने माला, अंगवसत्र, परशुराम फरसा भेंट किया। आचार्य राघवेंद्र मिश्र, आचार्य संजय तिवारी,  आचार्य अभिषेक पाठक ,संत अमरनाथ के नेतृत्व में वेद मंत्रोचार व पुष्प वर्षा के बीच मंत्री दूबे का अभिनंदन किया गयाl तिवारी, मनीष शुक्ला, वेदप्रकाश, किशोर कुमार, गुड्डू मिश्रा, श्रेष्ठ मिश्रा, निगम पार्षद जीवेश मिश्रा, विशाल झा आदि शामिल रहे।

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp