पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों में से एक सीट पर भोजपुरी गायक पवन सिंह का नाम काफी जोरों पर था लेकिन अब उनकी जगह किसी अन्य उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा ने सोमवार को 9 उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बिहार की दो सीटों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व लोकसभा उम्मीदवार शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की इस घोषणा के बाद पवन सिंह के राज्यसभा जाने की सारी अटकलों पर विराम लग गए।
इसके साथ ही दो सीटों पर जदयू का दावा है जिस पर सोमवार रात तक घोषणा की जा सकती है। वहीं पांचवीं सीट पर भाजपा ने रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नाम की घोषणा की। जिन पांच सीटों पर चुनाव होना है उसमें एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की भी है। भाजपा ने तीन सीटों पर घोषणा करते हुए बयान जारी किया है कि NDA सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। वहीं पहले से पवन सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर थी लेकिन अब उनका पत्ता कट गया है।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा जायेंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, दूसरी पर सीट पर ये बनाये गए उम्मीदवार...
बता दें कि बिहार की एक राज्यसभा सीट के लिए 41 विधायक के वोटों की आवश्यकता है। इसके अनुसार NDA चार सीटों पर आसानी से कब्जा कर लेगा जबकि पांचवीं सीट के लिए NDA को 3 वोट क्रॉसवोटिंग के जरिये जरुरी होगा। वहीं इस सीट के लिए महागठबंधन भी अपना दावा कर रहा है और राजद से उम्मीदवार उतारे जायेंगे। बता दें कि राज्यसभा की एक भी सीट पर जीत के लिए महागठबंधन को 6 अन्य वोट चाहिए जिसके लिए ओवैसी और मायावती की पार्टी से बातचीत चल रही है। हालांकि ओवैसी की पार्टी ने भी हाल ही में एक बयान दिया था कि उम्मीदवार हमारी पार्टी से होगी और राजद हमें अपना समर्थन दे।
यह भी पढ़ें - राज्यसभा में एंट्री के साथ निशांत करेंगे राजनीतिक पारी की शुरुआत, JDU में हो गया फाइनल...