Join Us On WhatsApp
BISTRO57

उपेंद्र कुशवाहा ने कुर्था से की बिहार यात्रा की शुरुआत

Upendra on yatra

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा बुधवार को जगदेव बाबू की जन्मस्थली कुर्था से बिहार यात्रा का आगाज़ किया। श्री कुशवाहा ने अरवल जिले के कुर्था स्थित जगदेव बाबू के स्मारक स्थल और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुर्था विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता महापर्व का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने रालोमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी की शपथ दिलाई। जिसमे भारत के संविधान में  पूर्ण निष्ठा और विश्वास रखने, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता तथा लोकतंत्र के सिद्धांतों पर आधारित भारत की एकता, सम्प्रभुता और अखंडता बनाए रखने, भ्रष्टाचार का विरोध करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में विकास और न्यायपालिका में पूर्ण रूप से लोकतंत्र को बहाल करने की भी शपथ दिलाई गई।इस अवसर को नए सदस्यों को सम्बोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने समाज को बांट कर कमजोर करने की विपक्ष की साजिश का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि झूठ और प्रपंच में सहारे लोकसभा चुनाव में उनको दो चार सीटें भले मिल गईं हो लेकिन विधानसभा चुनाव में हमलोगों को मिलकर उनकी ये साजिश कामयाब नहीं होने देनी है। मुख्य विपक्षी दल सामाजिक न्याय की केवल बात करती है जगदेव बाबू के नाम पर राजनीति करती है लेकिन उनकी राजनीति एक परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। हमें मिलकर सामाजिक न्याय की विरासत को बचाना है।इस अवसर पर कुर्था विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा ने पार्टी के सभी नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी , प्रदेश इकाई के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, अरवल ज़िला इकाई के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp