Join Us On WhatsApp

वैशाली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक की पिछले सप्ताह ही हुई थी शादी...

वैशाली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक की पिछले सप्ताह ही हुई थी शादी...

vaishali me bada hadsa
वैशाली में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक की पिछले सप्ताह ही हुई थी शादी...- फोटो : Darsh NEWS

वैशाली: बिहार के वैशाली में एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना वैशाली के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव की है जहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। बाया जा रहा है कि मृतकों में एक की शादी 24 फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़ें    -     राजधानी पटना की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में 6 बदमाशों को दबोचा...

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शौचालय की टंकी की सफाई करने के लिए एक व्यक्ति टंकी में उतरे जिसकी जहरीली गैस की वजह से मौत हो गई। उसे बचाने के लिए एक बाद एक लोग उतरते गए और जहरीली गैस की भेंट चढ़ते गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतकों में की शादी 24 फरवरी को ही हुई थी। शादी के एक सप्ताह के अंदर एक व्यक्ति समेत चार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

यह भी पढ़ें    -     T-20 विश्वकप में भारत के लिए निर्णायक मैच वेस्टइंडीज के साथ, टॉस जीत कर...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp