Join Us On WhatsApp

प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश में प्रेमी चढ़ गया टावर, 3 घंटे चला ये टावर वाला हाईवोल्टेज ड्रामा

वैशाली के बिदुपुर में एक युवक बिजली टावर पर चढ़ कर प्रेमिका से करने लगा मिलने की गुजारिश, तीन घंटे तक चला ये हाई वोल्टेज ड्रामा।

vaishali me premika ke liye chadh gya tower
प्रेमिका से मिलने की ख्वाहिश में प्रेमी चढ़ गया टावर, 3 घंटे चला ये टावर वाला हाईवोल्टेज ड्रामा- फोटो : Darsh NEWS

वैशाली जिले के बिदुपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है की आप जान कर स्तब्ध रह जायेंगे । बिदुपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित बरांटी थाना के सामने एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने की मांग की और यह चेतावनी दी कि अगर उसे मिलने नहीं दिया गया, तो वह अपनी जान लेने को तैयार है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बिदुपुर थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि युवक के पास चूहा मारने वाला जहर और एक बोतल मिली थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं था और उसने अपनी प्रेमिका के पिता को मौके पर बुलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: RJD में हड़कंप ! तेजस्वी के युवा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, सम्राट चौधरी पर लगाये गंभीर आरोप

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ और बचाव दल को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों की लगातार कोशिशों के बाद लगभग तीन घंटे की वार्ता और समझाइश के बाद युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतरा। उसे प्रेमिका से मिलने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजन उसे अपने घर ले गए।पुलिस ने युवक की पहचान बिदुपुर काली स्थान निवासी प्रदीप यादव के पुत्र नीतीश यादव के रूप में की। नीतीश ने बताया कि वह पिछले तीन साल से गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में था और उसने उससे शादी भी कर ली थी। शादी के बाद लड़की के परिजन उसे जबरन अपने घर ले गए और सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो को हटवाने को कहा।

यह भी पढ़ें: पुलिस की हुई रेड तो गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, जानकार रह जाएँगे दंग

नीतीश के अनुसार लड़की के पिता शादी को स्वीकार नहीं कर रहे थे और उसे अपनी पत्नी से मिलने नहीं दे रहे थे। यही कारण था कि नीतीश ने बिजली टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस और परिजनों की समझाइश ने उसे इस कदम से रोक दिया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि प्रेम और पारिवारिक विवादों में संवाद और समझौते का कितना महत्व है। समय पर सही कदम और शांति से हल किए गए विवाद जीवन को अनावश्यक खतरे से बचा सकते हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp