Join Us On WhatsApp

जब सही प्लेटफार्म पर बात रखनी हो तो बेसुध हो जाते हैं, विपक्ष के बयान पर मंत्री विजय चौधरी ने लपेटा...

जब सही प्लेटफार्म पर बात रखनी हो तो बेसुध हो जाते हैं, विपक्ष के बयान पर मंत्री विजय चौधरी ने लपेटा...

vijay chaudhary ka tejswi par palatwar
जब सही प्लेटफार्म पर बात रखनी हो तो बेसुध हो जाते हैं, विपक्ष के बयान पर मंत्री विजय चौधरी ने लपेटा.- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष एक दूसरे के आमने सामने है। एक तरफ विपक्ष सरकार पर लॉ एंड ऑर्डर समेत विकास कार्यों में विफल होने का आरोप लगा रहा है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में विकास की गति देश में सबसे अधिक होने का दावा कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भी सदन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये।

विपक्ष के आरोपों पर सीएम नीतीश के खास मंत्री विजय चौधरी ने भी करारा पलटवार किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक उन्होंने कभी सरकार की किसी नीति को अच्छा बताये हैं क्या, यह तो उनकी आदत है। जब सदन में गृह विभाग के मांग पर चर्चा थी, अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था के संबंध में जनता द्वारा प्रदत्त प्लेटफार्म पर विमर्श होना था, उस दिन राजद ने विचार के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया। वह बिल्कुल ही लापरवाह और बेसुध थे।

यह भी पढ़ें      -     हंगामे के बीच अशोक चौधरी ने गृह मंत्री के बिहार दौरा को बताया जरुरी, शराबबंदी और लाठीचार्ज पर भी बोले...

हमने तो सदन में भी कहा था कि सोशल मीडिया में पोस्ट कर देंगे, कुछ बयान दे देंगे लेकिन आजतक जब सही समय पर बात रखनी होती है, वे अपनी बात रखते, कमियां गिनाते उस दिन उनकी कोई रूचि या परवाह नहीं थी। मीडिया को भी समय समय पर खुराक चाहिए होता है और वे देते रहते हैं तो आपलोग भी चलाते रहिये।

यह भी पढ़ें      -     मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर हमला मामले में सूरजभान के विरुद्ध मामला दर्ज, भाई और बहनोई समेत...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp