Join Us On WhatsApp

जेडीयू कार्यालय में किया गया मिलन रामरोह का आयोजन

Vijay on rjd
मंगलवार को बिहार प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह का आयोजन किया गया। छपरा के पूर्व विधायक एवं महाराजगंज लोकसभा से पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ जनता दल (यू0) का दामन थामा। बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चैधरी एवं माननीय राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने संयुक्त रूप से रणधीर कुमार सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।इस मौके पर विजय कुमार चैधरी ने कहा कि सारण, सिवान, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। रणधीर सिंह के पिता समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं इसलिए यह कहा जा सकता है कि रणधीर सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू में घर वापसी की है। रणधीर सिंह के आने से सारण प्रमंडल में जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चार चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगी।

    

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp