Daesh NewsDarshAd

हर परीक्षा में पेपर लीक कांग्रेस और जेएमएम के भ्रष्टाचार का नतीजा, झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगाः विष्णुदेव साय

News Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को सिमडेगा के कुर्डेग में आयोजित परिवर्तन महासभा में शामिल हुए। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगा। बारिश में हुई परेशानी पर कहा कि बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाया। सड़क मार्ग के माध्यम से सभा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि 1.5 घंटे के रास्ता तय कर आप लोगों से आशीर्वाद मांगने कि लिए आया हूं। 

सीएम साय ने राज्य की गठबंधन सरकार और जेएमएम पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में जो सरकार चल रही है वह, लूटने वाली सरकार है। यह शर्म की बात है कि हेमंत सोरेन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल गए अभी वे जमानत में हैं। आज राज्य में कांग्रेसी नेताओं के घर से 300-300 करोड़ रुपया मिला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार बदलना है और भाजपा की सरकार बनानी है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सीएम साय ने केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हेमंत सरकार को घेरा और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, घर-घर नल योजना, किसान सम्मान योजना और जो केंद्र की योजनाएं हैं उसे राज्य की हेमंत सरकार प्रदेश में लागू नहीं होने दे रही है। पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम के भ्रष्ट्राचार के कारण राज्य में हर परीक्षा पेपर लीक हो रही है। अगर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी तो निश्चित रुप से इन समस्याओं के समाधान के साथ राज्य का विकास होगा। जनता से आह्वान करते हुए सीएम साय ने कहा कि आने वाली विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़कर फेंकना है और भाजपा की सरकार बनानी है।

DarshAd
Darsh-ad

Scan and join

Description of image