कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग और ममता बनर्जी सरकार के बीच जबरदस्त तरीके से ठना हुआ है। गहन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव आयोग और CEC पर केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगा कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा रही है। हालांकि चुनाव आयोग ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार SIR पूरा किया और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार चुनाव से पहले तैयारियों का जायजा लेने कोलकाता पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक की।
यह भी पढ़ें - विश्वविजेता टीम के धुरंधर इशान किशन पहुंचे पटना, इस सवाल पर कहा 'ऐसे सवाल न किया करें...'
इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हर हाल में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आप किसी से भी डरे बिगरी कानून का पालन करें। मीडिया से बात करते हुए भी CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि SIR का काम पूरी तरह ईमानदारी से किया जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों के साथ इलेक्शन कमिशन की सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है। सभी के सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर कहा कि सभी को बिना भेदभाव और डर के काम करने के लिए कहा गया है। चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव करवाना हमारी जिम्मेदारी है। इस दौरान हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान या पहले और उसके बाद जो हिंसा होती थी, हम उम्मीद करते हैं कि इस बार वैसा नहीं होगा। मतदान के बाद हिंसा का अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों का भी बहुत जल्द ही एलान किया जायेगा।
यह भी पढ़ें - लोकसभा अध्यक्ष के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा शुरू, गौरव गोगोई ने 'सरकार पर...'