Join Us On WhatsApp
BISTRO57

दुल्हन को रिझाने लिए नकली बाल लगाना दूल्हा को पड़ा महंगा, भेद खुलते ही..

Wearing fake hair to impress the bride costed the groom dear

Banka - शादी से पहले दुल्हन को रिझाने के लिए गंजे युवक द्वारा नकली बाल लगाना महंगा पड़ गया.. हकीकत की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी से ठीक पहले नाता तोड़ लिया और शादी करने से मना कर दिया.. मामला अब थाना तक पहुंच चुका है.
या अजीबोगरीब मामला बिहार के बांका जिला के शंभूगंज के गिद्धौरा गांव का है. एक 24 वर्षीय युवक ने सिर के बाल उड़ने पर विग लगाकर लड़की को अपना चेहरा दिखाया और शादी तय कर ली। लेकिन शादी की बारात आने के पहले लड़की को हकीकत का पता चला तो लड़की ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। लड़की के शादी में दिए गए  उपहार में दिए सामान और पैसे की बीच डिमांड करने पर दोनों के विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला शंभूगंज थाने तक पहुंच गया।

 शंभूगंज थाने के गिद्धौरा गांव के सुरेश मंडल के बड़ा पुत्र अखिलेश कुमार की शादी सुल्तानगंज के कटहरा गांव के प्रसादी मंडल की पुत्री प्रियंका कुमारी से तय हुई थी, जहां वर और वधू एक दूसरे को देखने के दौरान युवक अखिलेश कुमार ने अपने सिर पर विग पहनकर अपना चेहरा दिखाते हुए शादी तय कर ली शादी तय होते ही लड़की के परिजनों ने 50 हजार उपहार खरीदने के लिए राशि दे दी। 

इसी बीच लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष उपहार खरीद के लिए दिये पैसे वापस
करने की मांग करने लगे इसके बाद विवाद बढ़ गया.फिर बढ़ा विवाद बढ़ गया.शादी होने के पूर्व उपहार खरीदने के लिए दिए गए 50000 रुपए जब लड़का पक्ष के लोग लौटाने से इनकार कर दिया तो लड़की पक्ष के परिजन शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी और उपहार स्वरूप दिए गए 50000 रुपए वापस करने की मांग की। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़के ने डुप्लीकेट बाल सिर पर पहनकर अपना चेहरा दिखाया था, लेकिन हकीकत कुछ और है।
इधर शंभूगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने लड़की के
परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।साथ ही लड़का व उसके परिजनों को थाने पर बुलाया है।

 बांका से दीपक की रिपोर्ट

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp