Join Us On WhatsApp

साप्ताहिक राशिफल: 16 - 22 मार्च तक कैसा रहेगा आपका भाग्य, किन राशियों को मिलेगा बड़ा मौक़ा और किसे रहना होगा सावधान !

इस साप्ताहिक राशिफल (16 - 22 मार्च ) तक किस राशि को मिलेगी करियर में सफलता, कैसा होगा स्वास्थ्य और व्यापार पूरी जानकारी के लिए राशिफल जरूर पढ़ें

Weekly rashifal
16 - 22 मार्च तक का साप्ताहिक राशिफल- फोटो : Google

मेष 

इस सप्ताह मेष राशि वालों का आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा । स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा और आप अपने काम को अधिक उत्साह के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे । किसी करीबी की वजह से हल्का मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं , तो धैर्य से काम ले । नौकरी करने वालों को किसी काम की वजह से यात्रा करनी पद सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी । 

पारिवारिक जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा और वह आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है, परीक्षा या पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। 

भाग्यशाली अंक - 1,  भाग्यशाली रंग - लाल 


वृष 

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । लंबे समय से जिस यात्रा का इंतज़ार था, वह इस सप्ताह संभव हो सकती है । कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों को ऐसा लग सकता है की वे एक ही स्थिति में रुके हुए हैं, लेकिन जल्द ही बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए खर्चों को नियंत्रित रखना जरूरी होगा। सप्ताह के अंत में दोस्तों या जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में प्रगति के संकेत हैं।

भाग्यशाली अंक - 1, भाग्यशाली रंग - नीला


मिथुन 

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार- चढ़ाव वाला रह सकता है। छोटी-छोटी बातों से मन परेशान रह सकता है, लेकिन कोई बड़ी समस्या की बात नहीं होगी। स्वास्थ्य सामान्य होगा, पर मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मूड बदलता रहेगा इसलिए निर्णय लेते समय सावधानी रखें । पार्टनर के साथ नाराज़गी रह सकती है लेकिन बातचीत से स्थिति सही हो जाएगी। अचानक कुछ खर्च सामने आ सकते हैं जिन्हें समझदारी के साथ संभालना होगा। पारिवारिक समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। 

भाग्यशाली अंक - 7, भाग्यशाली रंग - लाल 


कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह संतुलित रहने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सिर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। काम से जुड़ी कुछ योजनाओं में देरी संभव है, जिससे निराशा हो सकती है। रिश्तों में स्थिरता बनी रहेगी, पार्टनर आपको ज़िद्दी मान सकता है । आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है इसलिए बजट का ध्यान रखें। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो सोच - समझकर बनाये ।

भाग्यशाली अंक - 1, भाग्यशाली रंग - नीला और लाल ।


सिंह 

सिंह राशि वालो के लिए सप्ताह मानसिक रूप से चुनौती पूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अधिक सोचने के आदत आपको परेशान कर सकती है। यात्रा से जुड़े काम उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देगें। नौकरीपेशा वालों का नौकरी बदलने का मन कर सकता है । पार्टनर की इच्छा को पूरा करना चुनौतीपूर्ण लग सकता है। छात्रों के लिए बेहतर प्रणाम मिलने की संभावना है। 

भाग्यशाली अंक - 7, भाग्यशाली रंग - नारंगी और सफेद 


कन्या 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ख़ुद को उत्साहित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई पहल करने का मौक़ा मिल सकता है। जो भविष्य में लाभ दिला सकता है। आर्थिक मामलों में चिंता हो सकती है। लेकिन स्थिति गंभीर नहीं होगी। यात्रा या घूमने की योजना बन सकती है । प्रेम संबंधों में भी नए अवसर मिल सकते हैं और किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात भी संभव है ।

भाग्यशाली अंक - 6, भाग्यशाली रंग - गुलाबी 


तुला 

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अन्य मामलों में परेशानी आ सकती है। यात्रा योजनाओं में देरी संभव है। किसी प्रिय वस्तु या व्यक्ति से दूरी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति में थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है। लेकिन यह स्थिति अस्थायी है। छात्रों और गृहणियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।

भाग्यशाली अंक - 9, भाग्यशाली रंग - सफेद ।


वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह संतुलन और स्थिरता लेकर आयेगा। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र दोनों में स्थिति सामान्य होगी। यदि रिश्तों में मतभेद है तो सुलझाने का मौक़ा मिल सकता है। परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। इस सप्ताह आप किसी कीमती वस्तु को ख़रीदने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय लेने में थोड़ा समय लेना बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली अंक - 3, भाग्यशाली रंग - नारंगी और सफेद ।

धनु 

धनु राशि वालो के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलावों से भरा हो सकता है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाक़ात हो सकती है। करियर से जुड़े नये अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगो को पहचान या प्रसिद्धि भी मिल सकती है। घर-परिवार में माहौल हल्का और खुशहाल रहेगा। 

भाग्यशाली अंक - 3, भाग्यशाली रंग - सफेद और लाल 


मकर 

मकर वालों के लिए यह सप्ताह प्रगति के संकेत लेकर आयेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है। खासकर अगर आपने कर्ज लिया था । रिश्तों में थोड़ी बातचीत और समझदारी से मतभेद दूर हो सकते हैं।

भाग्यशाली अंक - 3, भाग्यशाली रंग - हरा ।


कुंभ 

कुंभ राशि वालो के लिये यह सप्ताह संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी जैसे सिरदर्द या पेट दर्द जुड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन ये अस्थायी रहेगी। बिना योजना के की गई यात्रा में चुनौतियां आ सकती है। पर कुछ अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। परिवार में छोटी-मोटी बहस संभव है। लेकिन सप्ताह के अंत में स्थिति सामान्य हो जाएगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा तनाव हो सकता है। इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें।

भाग्यशाली अंक - 9, भाग्यशाली रंग - नीला और नारंगी ।


मीन 

मीन राशि वालो के लिये यह सप्ताह सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। करियर में नये अवसर मिलेंगे। यात्रा के अवसर मिल रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना भी मिल सकती है। जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जो आपके लिए ख़ास साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को भी करियर में आगे बदने के अवसर मिल सकते हैं। 

भाग्यशाली अंक - 1, भाग्यशाली रंग - लाल ।



Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp