Join Us On WhatsApp

क्या कहते हैं आपके सितारे, एक क्लिक में जानें अपना राशिफल

What do your stars say, know your horoscope in one click

#देखें 29 मई 2023 का राशिफल 

#मेष

कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। 

#वृष 

आज धन खर्च होने की संभावना है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आज आपको विश्वासघात मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

#मिथुन

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दोस्तों से लाभ हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा।

#कर्क

शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। 

#सिंह

परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

#कन्या

मानसिक शांति रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। विशेष रोग के पीछे आकस्मिक खर्च हो सकता है साथ ही साथ आकस्मिक लाभ होगा।

#तुला

गृहस्थजीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

#वृश्चिक

आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी नई सोच की वजह से कार्य में नयापन ला सकेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। खर्चों में वृद्धि होगी। 

#धनु

आय में वृद्धि होगी। आप की सर्जनशक्ति में सकारात्मक वृद्धि होगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

#मकर

छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके सहयोग से लाभ प्राप्त होगा।आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।

#कुंभ

आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। आज दुर्घटना से संभलकर रहें। सेहत का ख्याल रखें। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। आकस्मिक धनलाभ मिल सकता है। धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।

#मीन

परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। 

#आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी ""प्रमोद""

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp